राजधानी के मंदिरों में नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिल रही है।शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई। मंदिरों में पूरा दिन ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।इन दिनों मंदिरों में भारी संख्या में लोग माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं।शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन कालाबाड़ी और तारादेवी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही।मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठे। भक्त सुबह 6 बजे से मां के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए।शहर के प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालु आना शुरू हो गए थे,सुबह 9:30 तक भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।दोपहर की आरती के समय मंदिर में खासी भीड़ देखने को मिली।

लोग हाथों में पूजा सामग्री लेकर मां के दर्शन के लिए पहुंचे।कालीबाड़ी मंदिर कमेटी के सचिव डा.कल्लोल प्रामानिक ने बताया कि दूसरे दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली।सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने आना शुरू कर दिया।सुबह 6 बजे मंगल आरती और विशेष पूजा-अर्चना की हुई।मंदिर में दोपहर को भोग के बाद 12:30 बजे भोग आरती और 6:50 बजे संध्या आरती की गई।कालीबाड़ी मंदिर में भोग आरती के समय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है।साथ ही मंदिर परिसर में महिलाएं भजन-कीर्तन करती नजर आई।शहर के साथ लगते तारादेवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।नवरात्रों में तारादेवी में हजारों के करीब श्रद्धालुओं मां भगवती के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

सुबह श्रृगंार के समय से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू हो जाते हैं।दृसरे दिन मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई।पांच बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने आना शुरू कर दिया था और दोपहर तक मंदिर में लंबी कतारें लगी शुरू हो गई,श्रद्धालुओं ने कतारों में खडे होकर मां के दर्शन के लिए इंतजार किया। नवरात्रों के दौरान तारादेवी-कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है।श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *