चुनाव आयोग,SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी और विपक्ष के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है,बीजेपी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों के समर्थन में विपक्ष को सबूत देने चाहिए,उन्होंने राहुल गांधी पर बिना प्रमाण के आरोप लगाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने का आरोप लगाया,अनुराग ठाकुर ने कहा अब स्थिति यह हो गई है कि राहुल गांधी सार्वजनिक जीवन में भी सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

देश को आरोप नहीं बल्कि सच और सबूत चाहिए,वे राष्ट्रपति के पास गए तो वहां भी उनसे सबूत मांगे गए,जब वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तो अदालत ने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और यदि कोई शिकायत है तो उसके लिए उचित याचिका दायर करनी होगी।राहुल गांधी कई बार अदालतों में अपनी बात रख चुके हैं,अदालत में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है,लेकिन ऐसा लगता है कि राहुल गांधी खुद को नियम और कानून से ऊपर मानते हैं,कांग्रेस पार्टी देश को अपनी जागीर समझती है।राहुल गांधी जिस संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलते हैं,उसी संविधान को लोकतंत्र के कठिन दौर में बचाने का काम देश की जनता ने किया था,जिस पार्टी पर आपातकाल लगाने,लोगों को जेलों में डालने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगते रहे हों,वह आज चुनावी धांधली की बात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *