सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी की मुलाकात।

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तीन मंत्रियों से मुलाकात की है।केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात में हिमाचल से संबंधित संगठन के विषयों पर चर्चा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री का हिमाचल आने का दौरा बन रहा है।अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी अमित शाह प्रारंभिक आकलन के लिए हिमाचल आएंगे।यह दौरा पहले संसद सत्र के बाद होना था,जो अब तक संभव नहीं हो पाया है।केंद्रीय नेताओं के निर्देश के बाद ही हाल ही में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पड़ोसी राज्य पंजाब में कुछ जनसभाएं की थी।पंजाब में विधानसभा चुनाव हिमाचल से पहले होने हैं।अमित शाह का भी पंजाब दौरा था और वहां से वापसी के बाद उनके साथ जयराम ठाकुर ने मुलाकात की है।इस बैठक में पंजाब के चुनाव से संबंधित भी कुछ बातें हुई हैं।जयराम ठाकुर ने इससे पहले दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों चर्चा हुई।इसके बाद शाम को जयराम ठाकुर की भेंट केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी हुई है।इस बैठक के दौरान हिमाचल में एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के तहत सड़क परियोजनाओं से संबंधित चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *