Oplus_131072

शिमला:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शिमला स्थित ओक ओवर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की नव-प्रकाशित आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का अध्ययन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी ने इस पुस्तक में अपने व्यक्तिगत अनुभवों,पारिवारिक जीवन और भारतीय राजनीति के लंबे सफर को बेहद सादगी और ईमानदारी के साथ शब्दों में पिरोया है।उन्होंने कहा कि पुस्तक के माध्यम से पाठकों को देश की राजनीति के कई ऐतिहासिक पड़ावों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।सीएम सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने परिवार के सर्वोच्च बलिदानों को करीब से देखा है।उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सोनिया गांधी की भूमिका को भी रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *