
शिमला:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दीपावली का त्योहार शिमला स्थित अपने आधिकारिक सरकारी आवास ओक ओवर में परिवार के सदस्यों के साथ हर्षोल्लास से मनाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।पूरे परिसर में दीपावली की रौनक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ आतिशबाजी कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

