हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं श्री नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रदेशभर में किए जा रहे दौरों को राजनीतिक ड्रामा करार दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है,जबकि प्रदेश में सड़कों की मरम्मत,एचआरटीसी बसों के रखरखाव और विधायकों के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं है।उन्होंने आपदा राहत राशि के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाते हुए एसडीआरएफ,एनडीआरएफ और पीडीएनए के तहत मिले धन के खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने तथा इस मामले में श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।रणधीर शर्मा ने पीटरहॉफ को पीपीपी मोड पर देने के प्रस्ताव का भी विरोध किया।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की सार्वजनिक संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का विरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *