राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला।उपायुक्त कार्यालय के पास वीरवार को एक बंदर बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे व्यक्ति की जेब से ₹81,800 का नकदी से भरा पैकेट छीनकर पेड़ पर चढ़ गया।इसके बाद बंदर ने पेड़ पर बैठकर पैकेट से एक-एक कर नोट नीचे फेंकने शुरू कर दिए।देखते ही देखते सड़क पर नोट बिखर गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।व्यक्ति की परेशानी देखकर उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने नोट इकट्ठा करने में मदद की।

काफी मशक्कत के बाद अधिकांश रकम बरामद कर ली गई,लेकिन व्यक्ति के अनुसार करीब ₹1,500 का हिसाब नहीं मिल पाया।बंदर ने ₹500 के कुछ नोट फाड़ भी दिए।इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में बंदरों के बढ़ते आतंक और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *