
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।रणधीर शर्मा ने पालमपुर में आनंद शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी असील अली कुठियाला की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र का हवाला देते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि एक महिला को अपनी जान-माल की सुरक्षा और पारिवारिक ट्रस्ट की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे के मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करनी पड़ रही है।रणधीर शर्मा के अनुसार,शिकायतकर्ता ने पालमपुर के महाल मरेरी में करीब 1287 कनाल भूमि से जुड़े विवाद में अवैध रास्ता निर्माण,मारपीट और 100 से अधिक पेड़ों की कथित कटाई के आरोप लगाए हैं।उन्होंने वन विभाग की रिपोर्ट और शिकायतकर्ता के आरोपों में अंतर की स्वतंत्र जांच करवाने की मांग की।भाजपा विधायक ने मांग की कि महिला को सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच हो।उन्होंने पुलिस,वन विभाग और राजस्व विभाग की भूमिका की भी जांच करने की मांग उठाई।
