नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर विधायकों को मंत्री बनाने का भरोसा देकर अपना गुट मजबूत करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सडक़ से लेकर सदन तक अपने विधायकों को मंत्री बनाने के दावे करते रहे हैं,लेकिन जब इन दावों को अमलीजामा पहनाने की बात आती है,तो पार्टी आलाकमान के सामने खामोश हो जाते हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि करीब एक वर्ष पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री ने एक विधायक को मंत्री बनाने की घोषणा की थी।इसके बाद जनसभा में भी इस तरह की घोषणा की गई,लेकिन अब तक उस पर कोई अमल नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी का मीडिया के सामने यह कहना कि मंत्रिमंडल विस्तार का कोई प्रस्ताव ही नहीं आया है,मुख्यमंत्री के दावों पर सवाल खड़े करता है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ने सीएम पर प्रदेश की जनता,विधानसभा और अपने विधायक साथियों को गुमराह करने का आरोप लगाया।जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर स्थित फागली वार्ड-12 में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड सुना।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के वीर जवानों के पराक्रम को नमन किया और युवाओं, विशेषकर जेन-जी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *