प्रदेश भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ ने जिला संयोजकों की तैनाती कर दी है।पार्टी प्रदेश नेतृत्व से चर्चा करने के बाद प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक मनोज कुमार राणा ने यह नियुक्तियां शुक्रवार को की है।इसमें भाजपा के सभी 17 संगठनात्मक जिला शामिल हैं।भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा ने बताया कि संगठनात्मक जिला शिमला में संयोजक के तौर पर अमित चड्डा की नियुक्ति की गई है।इसी तरह सुभाष चंद देहरा,ऊना संदीप शर्मा,सुंदरनगर भूपेंद्र रावत,कुल्लू नूप राम,हमीरपुर विनोद सोनी,बिलासपुर राजेश पटियाल,महासू पप्पू रांझटा,पालमपुर मदन चौधरी,कांगड़ा विनय बेदी,चंबा नरेश महाजन,सोलन प्रमोद शर्मा,सिरमौर राहुल तोमर,मंडी नरेंद्र ठाकुर,नूरपुर केवल कलोत्रा,किन्नौर सीता राम नेगी और लाहुल-स्पीति से सोनम तंजिन को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।प्रदेश संयोजक ने कहा कि प्रकोष्ठ को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में नवनियुक्त जिला संयोजकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *