Oplus_131072

शिमला:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी एवं देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया।इस अवसर पर दोनों ने पारिवारिक परंपराओं के बीच त्योहार की खुशियां साझा कीं।करवाचौथ के अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों,विशेषकर महिलाओं को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।मुख्यमंत्री ने कहा कि करवाचौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम,विश्वास,समर्पण और आपसी सम्मान का प्रतीक है।यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *