
सोलन:राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर वाकनाघाट के पास वीरवार को भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई।शिमला की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सेना के ट्रक से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार काफी पीछे तक जा गिरी और चालक वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गया।सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला ले जाते समय चालक ने दम तोड़ दिया।
