कहा भारत विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति बना,विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेज़ी से अग्रसर।

शिमला।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त भारतवासियों एवं हिमाचल प्रदेश के सभी भाई-बहनों को शत-शत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमारे देश के विकास की नई गाथा लिखे और हमारा लोकतंत्र निरंतर मजबूत हो,यही कामना है।डॉ.बिंदल ने कहा कि भारत का यह गणतंत्र लाखों-लाखों बलिदानों का परिणाम है।हजारों वर्षों तक भारतवासियों ने निरंतर संघर्ष कर स्वतंत्रता प्राप्त की।अनेक वीर सपूतों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे चूमे,आजीवन कारावास काटा और असंख्य यातनाएं सहन कीं,तब जाकर भारत स्वतंत्र हुआ।उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर सहित सभी विद्वानजनों ने भारत को लोकतंत्र का मजबूत आधार प्रदान किया।हम उन सभी महान पुरुषों के चरणों में नमन करते हैं जिन्होंने संविधान की रचना कर देश को एक सशक्त गणराज्य बनाया।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत का लोकतंत्र विश्व में सबसे मजबूत लोकतंत्रों में से एक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से विकास कर रहा है।वर्ष 2014 में भारत आर्थिक दृष्टि से 10वें-11वें स्थान पर था,जबकि आज 2026 में भारत विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है और शीघ्र ही तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है।डॉ.बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प देशवासियों को दिया है और राष्ट्र उस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष को मना रहा है।वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हजारों बलिदानियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर किए।आज देशभक्ति के उसी जज्बे को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।साथ ही गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान के 350वें वर्ष को भी स्मरण करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प मजबूत हो रहा है।डॉ.बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि और वीरभूमि हिमाचल के पास प्रकृति की अपार संपदा है।हिमाचल के मेहनतकश लोग,किसान,युवा,महिलाएं और कर्मचारी मिलकर प्रदेश को विकास के नए पायदान तक पहुंचाएंगे।हिमाचल के वीर सैनिक सीमाओं पर निरंतर बलिदान देकर देश की रक्षा कर रहे हैं।अंत में डॉ.राजीव बिंदल ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हिमाचल को विकास की नई दिशा प्रदान करे और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़े।उन्होंने पुनः सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

