
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ.धनीराम शांडिल ने सोलन की अधिष्ठात्री माँ शूलिनी के मंदिर में पूजा-अर्चना की।उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के कल्याण,आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के सुपुत्र कर्नल संजय शांडिल,उनकी पुत्रवधु गीतांजलि शांडिल,तहसीलदार सोलन राजीव रांटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
