Himachal Pardesh में पिछले 15 माह में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।हाल ही में जिला कांगड़ा के देहरा और भवारना में महिलाओं की हत्या के बाद शनिवार को पालमपुर में छात्रा पर युवक द्वारा दराट से हमला करने के मामले के बाद हर वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है।व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया है।रविवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा के कांगड़ा-चंबा लोकसभा प्रभारी एवं सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में सरकार नहीं है,बल्कि मित्र मंडली की सरकार है,सरकार की कार्यप्रणाली में गंभीरता नहीं है।कानून व्यवस्था चरमरा गई है और महिलाओं का उत्पीडऩ हो रहा है।आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का 15 माह का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है।महिलाओं के शोषण के मामले बढ़े हैं। सरकार बनते ही मनोहर हत्याकांड हुआ था,जिसमें सरकार का रवैया सही नहीं रहा।लोगों ने एकत्रित होकर जब आवाज उठाई तो उस मामले में न्याय की आस जगी।भवारना की महिला की निर्मम हत्या हुई है,उस मामले में भी लीपापोती हो रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से महिलाओं के हितों के लिए बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *