
भाजपा युवा मोर्चा ने 17 संगठनात्मक जिलों में प्रभारियों की तैनाती कर दी है।मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों प्रभारियों की घोषणा की।प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को यह दायित्व सौंपे गए हैं। इसके तहत युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार को जिला चंबा,नूरपुर का प्रभार प्रदेश आईटी संयोजक मनप्रीत सिंह,प्रदेश सचिव नेक राज ठाकुर को कांगड़ा का दायित्व सौंपा है।इसके अलावा कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर को पालमपुर और प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर को देहरा का प्रभारी लगाया है।इसी प्रकार युवा मोर्चा के मीडिया सह प्रभारी मनोज चंदेल को हमीरपुर,उपाध्यक्ष योगेश ठाकुर को ऊना,मुख्य प्रवक्ता भुवनेश ठाकुर को बिलासपुर,सोशल मिडिया प्रभारी संजय बरटा को सुंदरनगर और युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित ठाकुर को संगठनात्मक जिला मंडी का प्रभारी नियुक्त किया है।इसके अतिरिक्त प्रदेश प्रवक्ता अमीन चौहान को कुल्लू ,सचिव रूचिन चौहान लाहौल स्पीति,प्रवक्ता नीलम कमल गुप्ता किन्नौर,सचिव विपिन पाल महासू,उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज को शिमला,महामंत्री सुशील कदशोली को सोलन और मिडिया प्रभारी निशांत ठाकुर को सिरमौर जिला का प्रभार सौंपा है।उधर,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त जिला प्रभारी संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन,कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा जिला और मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रहा है।उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।सन्नी शुक्ला ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
