मेजर जतिन गर्ग ने राज्यपाल के नए एडीसी के रूप में कार्यभार संभाला।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राज्यपाल के एडीसी मेजर गुरतेक सिंह कंडोला को उनके कार्यकाल के पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर,राज्यपाल ने मेजर कंडोला की व्यावसायिक दक्षता,कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया।उन्होंने मेजर कंडोला के कार्यकाल के दौरान उनके व्यवहार,कार्यशैली और सेवाभाव की प्रशंसा की तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राज्यपाल ने उनकी समर्पित सेवाओं के सम्मान में उन्हें सम्मानित भी किया।राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने भी मेजर कंडोला द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।राज्यपाल के ओएसडी साहिल वर्मा ने भी उनके पेशेवर आचरण और समर्पित सेवाभाव की प्रशंसा की।मेजर कंडोला ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए राज्यपाल तथा लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।इससे पूर्व,राज्यपाल ने मेजर जतिन गर्ग को गोल्डन ऐगुइलेट प्रदान किया,जो उनके राज्यपाल के नए एडीसी के रूप में कार्यभार संभालने का औपचारिक प्रतीक है।इस अवसर पर राज्यपाल के एडीसी डॉ.अमित शर्मा,मेजर कंडोला की पत्नी तन्वी कंडोला तथा लोकभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *