शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नंद लाल का मंगलवार सुबह निधन हो गया।उन्होंने शिमला के चमियाणा स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान में सुबह करीब 5 बजे अंतिम सांस ली। वह 72 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।नंद लाल के निधन की खबर से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना था।
नंद लाल रामपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक चुने गए थे।उन्होंने वर्ष 2007 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू की।इसके बाद 2012,2017 और 2022 में भी जीत दर्ज की।राजनीति में आने से पहले नंद लाल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में सेवाएं दे चुके थे।उन्होंने विशेष सुरक्षा समूह (SPG)में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2001 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।वर्ष 2024 में प्रदेश सरकार ने उन्हें सातवें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था।उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *