बोले सरकार बनाने की लालसा में भाजपा ने अपना लोकसभा का गणित भी बिगाड़ दिया

कांग्रेस पार्टी लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के उपचुनाव को मुद्दों के आधार पर लड़ेगी।भाजपा के नेता इन चुनावों को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन कांग्रेस मुद्दों और विकास के साथ जनता के बीच जाएगी। यह बात शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मनाली में कही।कहा कि विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के एक बेहतर उम्मीदवार हैं।कंगना कहां से आईं और उनकी पृष्ठभूमि क्या रही है,इससे कांग्रेस पार्टी को कोई सरोकार नहीं है।उन्होंने कहा है कि मंडी लोकसभा क्षेत्र पूर्व में छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है।इसके चलते यह सीट पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट है।वर्तमान में प्रतिभा सिंह सांसद हैं,जिन्होंने अपने बेटे के लिए यह सीट छोड़ी है।कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस पार्टी हमेशा से विकास,मुद्दों और कल्याण की राजनीति करती आई है।ऐसे में इस बार भी इन्हीं बिंदुओं पर चुनाव पर फोकस रहेगा।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार को गिराने की साजिश रची और वह पूरी तरह से फेल हो गए।जयराम ठाकुर शाॅर्टकट तरीके से सत्ता हथियाने की चाहते थे,मगर इसमें वह पूरी तरह से असफल हो गए।उन्होंने जयराम को सलाह दी है कि वह पांच सालों के लिए आराम से बैठ जाएं।

इससे पहले उन्होंने बेटी आस्था अग्निहोत्री के साथ माता हिडिंबा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *