कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने जहां शुक्रवार को सोलन जिला के ठोडो मैदान से आगामी चुनावी के लिए पार्टी का शखनांद का किया,वहीं दूसरी तरह शिमला शहरी युवा कांग्रेस से जुड़े 31 पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपना सामूहिक इस्तीफा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी को सौंपा,ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लगते जा रहे है।इस्तीफे देने वालों में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस शिमला शहरी के निर्वाचित अध्यक्ष अंकुश कुमार (गोनू), महासचिव सूरज व रोहित, सचिव गौरव,अभिषेक शर्मा व निशांत शर्मा शामिल है।इसी तरह यूथ कांग्रेस के सदस्य राजन कमल, राजू,अजय शर्मा,प्यारे लाल,जितेंद्र,भान सिंह, मनोज ठाकुर, सुनील, विशाल, कृष्णा, आशी, संदीप, गौरव, शिवम कंवर, राज ठाकुर, विक्की चंदेल, कमल,अमन,पृथ्वी राज, गुरु राज,निखिल गुलेरिया, राहुल, संजू, रोहित शर्मा, साहिल,अमित व आतिश ने भी यूथ कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है।गौर हो कि बीते दिनों भी युवा कांग्रेस,इंटक के साथ जिला कांग्रेस के 8 पदाधिकारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा दिया था।देखा जाए तो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन के बाद कांगे्रस व अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। जिन युवा चेहरों ने शुक्रवार को सामूहिक इस्तीफा दिया है,उनमें अधिकतर कांग्रेस छोड़ने वाले धर्मपाल ठाकुर के सर्मथक हैं।
जय मां दुर्गा टैक्सी ऑप्रेटर यूनियन के चेयरमैन एवं कांग्रेस से जुड़े जोगिंद्र ठाकुर के साथ ही 50 अन्य सदस्यों ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है।इस संबंध में सभी ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सामूहिक इस्तीफा भेजा है।इसमें स्पष्ट किया गया है कि अब कोई भी सदस्य कांग्रेस के कार्यक्रमों और धरने-प्रर्दशन में भाग नहीं लेंगे।“शहरी कांग्रेस के सचिव ने भी दिया इस्तीफा”
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के सचिव रवि ठाकुर ने भी अपने पद से त्याग पत्र देते हुए पार्टी छोड़ी दी है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है।
