शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र का आज से आगाज हो गया है,नौ दिन तक चलने वाले इस पावन पर्व के दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी और घरों में घटस्थापना कर श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करेंगे।नवरात्र का समापन 20 अक्तूबर को दशहरे के साथ होगा,ज्योतिषाचार्यों के अनुसार,इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा।धार्मिक मान्यताओं में हाथी पर माता का आगमन अच्छी वर्षा,धन-धान्य में वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।इससे किसानों को खेती में लाभ मिलने तथा समाज में सुख-समृद्धि बढऩे की मान्यता भी जुड़ी हुई है।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार,इस बार नवरात्र के पहले दिन दुर्लभ ग्रह-नक्षत्रीय संयोग भी बन रहा है।

शारदीय नवरात्र के पहले दिन 11 अक्तूबर को घटस्थापना के लिए सुबह छह बजकर 19 मिनट से दस बजकर 12 मिनट तक का समय शुभ बताया गया है। वहीं,अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।श्रद्धालु अपनी सुविधा,स्थानीय पंचांग के अनुसार इन मुहूर्तों में घटस्थापना कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *