विश्व मानक दिवस-2026 के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो,परवाणू शाखा द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन।

विश्व मानक दिवस-2026 के उपलक्ष्य में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)परवाणू शाखा कार्यालय द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय,शिमला में राज्य पुलिस के अधिकारियों के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने की।कार्यक्रम की शुरुआत DIG, अंजू आरा के स्वागत भाषण से हुई।उसके बाद एस.सी.नायक,प्रमुख एवं निदेशक,BIS परवाणू शाखा कार्यालय ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राज्य में गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के प्रभावी कार्यान्वयन में BIS और पुलिस की भूमिका पर जोर दिया।

इसके बाद शिव प्रकाश,वैज्ञानिक-ई एवं निदेशक,BIS परवाणू द्वारा BIS की गतिविधियों,गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र में BIS की भूमिका, ISI मार्क,HUID के साथ हॉलमार्किंग,अनिवार्य QCOs,असली ISI चिह्नित उत्पादों की पहचान और BIS अधिनियम,2016 के तहत नकली उत्पादों के विरुद्ध कार्रवाई पर विस्तृत तकनीकी प्रस्तुति दी गई।सत्र बेहद इंटरैक्टिव रहा।पुलिस एवं सतर्कता अधिकारियों द्वारा गैर-ISI हेलमेट,प्रेशर कुकर,सीमेंट,स्टील,खिलौने आदि की पहचान,BIS अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्रवाई और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का BIS अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।

अपने संबोधन में DGP,हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी ने BIS परवाणू शाखा कार्यालय द्वारा की गई इस पहल की सराहना की।उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और सुरक्षा सीधे तौर पर जन सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़ी है।उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए हिमाचल पुलिस और BIS परवाणू शाखा कार्यालय के बीच और अधिक संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया तथा घटिया उत्पादों के विरुद्ध प्रवर्तन गतिविधियों में हिमाचल पुलिस के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कुल 51 वरिष्ठ पुलिस,सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

