मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है।वह वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के गुरुवार को दिल्ली में आयोजित धरने में शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में राजघाट में धरने पर बैठे।धरने में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि धरने में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को याद किया गया। महात्मा गांधी ने सत्य,अहिंसा और जनभागीदारी के माध्यम से देश को लोकतंत्र की राह दिखाई।राजघाट से इन्हीं मूल्यों को स्मरण करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह लड़ाई संविधान की गरिमा बनाए रखने,लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने,चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *