प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं,28 और 29 नवंबर को होगा आयोजन।

शिमला के टूटू स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऑफ एक्सीलेंस में 28 और 29 नवंबर को राज्यस्तरीय पीएम श्री बाल मेले का आयोजन किया जाएगा।इस दो दिवसीय आयोजन में प्राथमिक,माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक,शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.राशिमा राणा ने बताया कि बाल मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है।मेले में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए म्यूजिकल चेयर,स्पून रेस,क्विज,स्टोरी टेलिंग,फैंसी ड्रेस, सोलो डांस और सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताएं होंगी।

इसी तरह कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता,लोक एवं भक्ति गीत,देशभक्ति समूह गान,एकल नृत्य,शतरंज,प्रश्नोत्तरी और ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी।
