Oplus_131072

क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों के लिए “भारत का संविधान” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं अधिवक्ता विवेक शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।अपने व्याख्यान में विवेक शर्मा ने स्वयंसेवकों को भारतीय संविधान की रचना एवं विकास,मौलिक अधिकार,मौलिक कर्तव्य,राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांत तथा संविधान में किए जाने वाले संशोधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य मामले तथा संविधान की मूल संरचना के सिद्धांत पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने भारतीय शासन व्यवस्था में केंद्र एवं राज्यों के बीच शक्तियों के विभाजन को समझाते हुए संघ सूची राज्य सूची और समवर्ती सूची के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।उन्होंने कहा कि संविधान केवल देश का सर्वोच्च कानून ही नहीं,बल्कि नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक भी है।

मुख्य वक्ता ने एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन,कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण,व्यक्तित्व विकास,अनुशासन,सामाजिक चेतना और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को विकसित करने में अत्यंत उपयोगी एवं सहायक होते हैं।उन्होंने स्वयंसेवकों से संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया।यह विशेष शिविर दस अक्टूबर से सोलह अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें 22 स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और वक्ता से विभिन्न संवैधानिक विषयों पर प्रश्न भी पूछे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *