
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से करूणामूलक रोजगार नीति के तहत निदेशालय भर्ती,हिमाचल प्रदेश में नियुक्त जेओए(आई.टी)के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और उन्हें नियुक्ति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उन्हें सम्बन्धित कार्यालय में तैनाती शीघ्र प्रदान की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
