शिमला जल प्रबंधन निगम की 24×7 पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य व संचालन में जुटी स्वेज इंडिया कंपनी पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण और अन्य सामाजिक व जनहित से जुड़े कार्यों के आयोजन में भी अहम भूमिका निभा रही है।इसी कड़ी में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर स्वेज कंपनी द्वारा शिमला के कच्ची घाटी “बैरियर”के समीप स्थित बावड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

SJPNL और हिमाचल प्रदेश ईश्वास लोक कल्याण सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने बावड़ी के आसपास से प्लास्टिक,कूड़ा-कचरा एवं अन्य अपशिष्ट एकत्र किया साथ ही आसपास उगी खरपतवार को हटाकर क्षेत्र की साफ-सफाई की।यह पहल स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वेज कंपनी शिमला जल प्रबंधन निगम की शहर में 24×7 निरंतर एवं प्रेशरयुक्त पेयजल आपूर्ति परियोजना के कार्य में जुटी है,जिसके तहत पाइपलाइन बिछाने और रास्तों की मरम्मत का कार्य जारी है,साथ ही मानसून के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी कंपनी द्वारा समय समय पर विशेष दिशा-निर्देश व एडवाइजरी जारी की जा रही है।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *