
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप ने अर्की बाजार में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है।डॉ.राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप ने कहा कि इस भयावह घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें।उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी रखी जाए और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
