
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने प्रदेश भर में रविवार को सांकेतिक उपवास रखा।इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस ने रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष तीन घंटे का उपवास रखा।मनरेगा का नाम बदलने और इसके स्वरूप में किए बदलाव के विरोध में यह उपवास रखा गया। शिमला शहरी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,नरेश चौहान और मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला समन्वयक अमित भरमौरी के अलावा,पूर्व विधायक आदर्श सूद,जैनब चंदेल,आनंद कौशल,दीपक राठौर,रूपेश कंवल,वेद प्रकाश ठाकुर,अनीता ठाकुर,भूपिंदर कंवर,सत्यजीत नेगी,दिवाकर देव शर्मा,नगर निगम के पार्षदों के अतिरिक्त कुणाल चौहान, अमनदीप,अतुल ठाकुर,अमन,रोहित कश्यप,बृंदा सिंह,आर पी सिंह,उमा वर्मा,घारू,बबली,अमन,नितिन देशटा,हेम राज ठाकुर आदि मौजूद थे।

शहरी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मनरेगा के स्वरूप में किए बदलाव से इसकी मार गरीब और मजदूर पर पड़ी है।कांग्रेस नेत्री जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी के नाम पर एक बड़ी योजना आरंभ की,जिसका लाभ देश की अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब व्यक्ति को मिला है।उन्होंने सवाल उठाया कि अब योजना का नाम बदलने से केंद्र सरकार को क्या हासिल हुआ।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने योजना को लेकर संसद में चर्चा तक नहीं की और बिना बिल लाए इसको पास कर दिया।केंद्र को जवाब देना होगा कि आखिर योजना से छेड़छाड करने के पीछे की उनकी मंशा क्या है।
