मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में राजनीतिक दौरा पूरा करने के बाद विदेश रवाना हो गए हैं।वह परिवार के साथ मालदीव भ्रमण पर गए हैं।यहां के पांच दिवसीय दौरे के बाद वह 23 फरवरी को हिमाचल लौटेंगे।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर भी उनके साथ हैं।मुख्यमंत्री सुक्खू ने इससे पहले दिल्ली में हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है।इस दौरान संगठन और सरकार बनाने पर चर्चा की गई है।हिमाचल में भंग हो चुके कांग्रेस के संगठन के दोबारा गठन को लेकर चर्चा हुई है।इसके अलावा सरकार और विभागों में खाली पदों पर तैनाती का विषय भी इस बीच दोनों नेताओं के बीच चर्चा का विषय रहा है।गौरतलब है कि हिमाचल में कांग्रेस संगठन को भंग किया जा चुका है और बीते करीब तीन माह से दोबारा पदाधिकारियों की तैनाती नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *