माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर जारी है।जबकि मध्य व निचले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई है।चंबा,कुल्लू,शिमला, मंडी,किन्नाैर,लाहाैल-स्पीति,कांगड़ा व सिरमाैर जिले के ऊंचे इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।मनाली,अटल टनल रोहतांग,पांगी-भरमौर,शिमला के कुफरी व नारकंडा में भी बर्फबारी हुई।माैसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।राजधानी शिमला में रात से रुक-रुककर बारिश हुई।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश में पूरा दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।अटल टनल से स्टे तेलिंग गांव में बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान भी चला।शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।  कुफरी,नारकंडा,चौपाल के खिड़की में ताजा बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है।इससे कई रूट प्रभावित हुए है।

कुफरी में फिसलन के कारण कई वाहन फंसने की सूचना है।रामपुर के लिए वाहनों और बसों को वाया सैंज भेजा जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *