लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चार में से दो शेष बची सीटों पर भी प्रत्याशियों के ऐलान कर दिया है।कांगड़ा सीट से पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को मैदान में उतार कर बड़ा दांव खेला है।हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं विधायक रघुबीर सिंह बाली के कांगड़ा संसदीय सीट से चुनावी मैदान में न उतरने की इच्छा के बाद कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के नाम पर मोहर लगाई है।वहीं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री के करीबियों में शामिल सतपाल रायजादा को टिकट दिया गया है।इस सीट को लेकर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर का नाम भी सर्वे के बाद पैनल में शामिल किया गया लेकिन सभी सियासी पहलुओं को खंगालने के बाद रायजादा के नाम पर सहमति बनी है।प्रदेश में लोकसभा की चार और विधानसभा की छः सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर अंतिम 7वें चरण के तहत एक जून को मतदान होना है।ऐसे में अब कुल मिलाकर एक माह का समय शेष रह गया है लेकिन सत्ताधारी दल अभी भी छः में से विधानसभा उपचुनाव की तीन टिकटें तय नहीं कर पाया है।ऐसे में पार्टी नेताओं के साथ ही पदाधिकारियों,कार्यकर्त्ताओं व टिकट चाहवानों के समर्थकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *