
CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार से की।भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने धनबल से सत्ता को हथियाने का प्रयास किया लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं हो सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता हथियाने की कोशिश करने की सजा भाजपा को जरूर देगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में डालेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस पार्टी के छह विधायकों को अपने साथ मिलाया और राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोट किया।उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे के दम पर प्रदेश सरकार को गिराने की कोशिश भी की।

उन्होंने कहा कि बिकाऊ नेता कभी भी जनसेवक नहीं हो सकते हैं।मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ में पहली जनसभा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को बख्शना नहीं है।
