
प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से भेंट की।इस दौरान अनेक विषयों पर चर्चा हुई।इसके बाद अविनाश राय खन्ना ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने कांग्रेस को 477623 मतों से शिकस्त दी थी।यह देश में सबसे बड़ी जीत थी और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी इस परंपरा को जारी रखेगी। एक बार फिर कांगड़ा में कमल खिलेगा और देश में तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगे।उन्होंने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मुद्दों को हल करवाने के लिए हमारे सांसद ने केंद्र सरकार से लगातार पैरवी की।भाजपा ने गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए काम करवाया।जदरांगल में केंद्रीय विवि के कैंपस के लिए भूमि का चयन करवाई।मटौर से शिमला और पठानकोट से मंडी फोरलेन का निर्माण के कार्य को गति प्रदान की।हमारे सांसद ने 696 विकास कार्यों के लिए 17 करोड़ की राशि जारी की,शहीद स्मारकों और जीर्णोद्धार के लिए 1.20 करोड़ जारी किए।केंद्र विश्वविद्यालय की दृष्टि से धर्मशाला में भी 250 करोड़ से भवन निर्माण का काम शुरू होना था,लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा 30 करोड़ रुपए जमा न करवाने के कारण मामला लटक गया है।हालांकि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने जून माह में क्लीयरेंस दे दी थी।कांग्रेस सरकार विकास और शिक्षा विरोधी है।उन्होंने कहा कांगड़ा जिला के धर्मशाला में राज्य का पहला यूनिटी मॉल बनाने के लिए भारत सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में 132 करोड़ मंजूर किए हैं।पर सुनने में आया है कि इस माल को भी यहां से शिफ्ट किया जा सकता है।यह सरकार पूर्ण रूप से कांगड़ा विरोधी है।
