BJP प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि पहली जून को होने वाला लोकसभा का चुनाव राष्ट्रवादी शक्तियों और परिवारवादी शक्तियों के बीच है।एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है,जो गरीब कल्याण,महिला सम्मान,युवा उत्थान और देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर चली है,तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के लोग हैं,जो अपने परिवारों को बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।एक ओर दुनिया के महान नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं,जो भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को मिटाने का संकल्प लेकर चुनाव में उतरे हैं,वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और उनके साथी भ्रष्टाचारियों को बचाने चुनाव मैदान में उतरे हैं।डा.राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में देश को पीछे धकलने का काम किया और कोरे नारे लगाकर वोट बटोरते रहे।70 साल के बाद कश्मीर समस्या का हल हुआ, 70 साल के बाद तीन तलाक समाप्त हुआ,70 साल के बाद धारा 370 और 35ए समाप्त हुई,70 साल के बाद आतंकवाद पर नकेल लगी,70 साल के बाद भारत दुनिया की 5वीं आर्थिक महाशक्ति बना,70 साल के बाद 25 करोड़ गरीब,गरीबी रेखा से बाहर आये,40 साल के बाद 33 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को लोकसभा व विधान सभाओं में मिला,70 साल के बाद श्रीराम जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ,70 साल बाद काशी विश्वनाथ की भव्यता का उदय हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *