राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस,श्री राम नवमी की देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।रामनवमी के पावन अवसर पर राज्यपाल ने प्रमुख धार्मिक स्थल शिमला के जाखू मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह शुभ दिन लोगों के जीवन में सुख,शांति,और समृद्धि का प्रतीक बने।उन्होंने कहा कि हम सभी भगवान राम के आदर्शों को अपनाकर एक उत्तम जीवन की दिशा में अग्रसर हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *