हनुमान मंदिर जाखू में रामनवमी और हनुमान जयंती पर एस्केलेटर ऊपर की ओर ही चलाए जाएंगे।रामनवमी और हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए उपमंडल दंडाधिकारी भानु गुप्ता ने इसे लेकर लिखित आदेश जारी किए हैं।मंदिर से नीचे आने के लिए श्रद्धालुओं को पैदल रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।अष्टमी को भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एस्केलेटर ऊपर की ओर ही चलाए गए।एसडीएम भानु गुप्ता ने बताया कि 17 अप्रैल रामनवमी और 23 अप्रैल को हनुमान जयंती पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ होने की आशंका रहती है। इसके चलते मंदिर परिसर में लगे एस्केलेटर केवल ऊपर की ओर ही चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *