उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है।छह विधायक बर्खास्त हो चुके हैं और इस समय विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या 62 है।इसके मुकाबले कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं,जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं।कांग्रेस की सरकार जाने का ख्वाब भाजपा दिन में देख रही है,जो कभी पूरा नहीं होगा।मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोकसभा की चारों और विधानसभा की छह सीटों पर कांग्रेस चुनाव में जीत दर्ज करेगी।15 महीने के कार्यकाल में जो काम प्रदेश में किए गए हैं उनके आधार पर पार्टी चुनाव में उतरेगी।प्रदेश में भाजपा का मिशन लोटस पूरी तरह से फेल हो गया है।हिमाचल पहला राज्य बन गया है,जहां भाजपा को मिशन लोटस में कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी 34 विधायक पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। जिन छह विधायकों ने पार्टी से गद्दारी की है उन्हें निष्कासन की सजा मिल चुकी है।इस सजा को देखते हुए न सिर्फ हिमाचल बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी कोई सत्ताधारी दल से बगावत की बात नहीं सोच पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *