
Bilaspur सदर मंडल भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया।भाजपा में शामिल विधायकों पर 15 करोड़ में बिकने के आरोपों के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि बड़े पद पर बैठे सीएम सुक्खू को आधारहीन बयानबाजी नहीं करनी चाहिए और यदि उनके पास कोई तथ्य हैं,तो पेश करें।अन्यथा किसी पर बगैर सबूत कीचड़ उछालना सही नहीं।

उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार के सदस्यों व अपना कुनबा नहीं संभाल सके,गारंटियां फेल हो गई और वादे हवा हवाई साबित हुए।ऐसी स्थिति में जनता में कांग्रेस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।जब सरकार ने अपना विश्वास ही खो दिया तो स्वाभाविक रूप से इस तरह की परिस्थितियां बन जाती हैं।जो नेता भाजपा में आए हैं पार्टी ने उनका स्वागत किया और उन्हें टिकट दी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है।कांग्रेस सिर्फ कहती है करती कुछ नहीं।कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल में जो गारंटी दी उसे पूरा नहीं कर पाए जिसके कारण विधायक आज इनको छोडक़र जा रहे हैं।
