राजधानी से सटी गलोट पंचायत में एक कामगार युवक की संदिग्ध मौत के बाद उसके शव को जलाने के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है।जांच टीम ने शनिवार को आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से आरोपियों को आठ अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।आरोपियों में राजीव,गीता राम,ताराचंद,आशीष, विनय,हेमंत और शंकर लाल निवासी शिलड़ू शामिल हैं।इन सभी पर टिकमचंद निवासी गांव बझोल तहसील सुन्नी शिमला ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने के आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।गौरतलब है कि दो अप्रैल को टिकमचंद की मां तारा देवी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया था। टिकम चंद की मां ने आरोप लगाए हैं कि उसके बेटे को पीटकर मौत के घाट उतारा है।22 मार्च को परिवार की अनुमति के बिना उसके बेटे के शव की अंत्येष्टि की गई। इसके बाद पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *