प्रधानमंत्री मोदी ने बदली देश की तक़दीर व तस्वीर।

कसौली /सोलन:भारतीय जनता पार्टी लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय आने के बाद राम मंदिर बना।इस निर्णय का पूरी दुनिया और सभी धर्मों ने भी स्वागत किया,क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम राम को पूरी दुनिया मानती है।राम में आस्था है क्योंकि वो मर्यादा पुरुषोत्तम थे।राम भगवान ने जिस प्रकार वनवास जाने का निर्णय किया और पिता की आज्ञा का पालन किया।उनके ऐसे आदर्श और निर्णयों से आज सारी दुनिया भगवान राम चन्द्र जी को जानती हैं।परन्तु कुछ ऐसे भी थे जो चाहते थे कि राम मंदिर अयोध्या में न बने।लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को शिलान्यास किया और 22 जनवरी 2024 को फिर से दीपावली मनाई।सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण हमारे लिए दीपावली मनाने का अवसर फिर से आया।आज देश भर में एक ही आवाज है जो राम को लाए हैं उनको फिर से लाना है।कांग्रेस के कुछ मित्र भी ऐसे बोलते है कि मोदी को वोट देंगे क्योंकि जब से प्रधानमंत्री मोदी आए है तो देश की तकदीर बदल गई,तस्वीर बदल गई।उन्होंने कहा कि एक समय था जब हमको विदेशों के साथ विदेशियों के सामने अमेरिका,रूस जैसे देशों के सामने बहुत सारी वस्तुओं का आयात करना पड़ता था।युद्ध का सारा समान हम रूस और अमेरिका से मांगते थे।परन्तु आज हम मांगने वाले नहीं देने वाले बन गए।आज हम विदेशों को देते हैं।कोरोना के समय में हमने अपने देश की दो-दो वैक्सीन तैयार की और यह प्रधानमंत्री मोदी ने ही करके दिखाया क्योंकि इससे पहले अगर कोई महामारी देश में आती थी तो विश्वभर के बाद भारत को 20-30 साल बाद वैक्सीन आती थी।उन्होंने कहा कि जब कोरोना आया तो प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वैज्ञानिकों को कहकर मात्र नौ महीने के अंदर 2-2 वैक्सीन बनावाई।100 से ज्यादा देशों को वैक्सीन और दवाईयां भेंजी।सबसे विकसित देश अमेरिका को भी दवाइयां दी है। ऐसे नेतृत्व वाले नेता आज हमारे पास नरेन्द्र मोदी के रूप में है।धारा 370 कश्मीर से समाप्त किया।महिलाओं के लिए तीन तलाक को समाप्त किया।महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम भी मोदी ने किया।महिलाएं हमारे समाज का 50 प्रतिशत है जिनकी डिमांड लंबे समय से थी कि लोकसभा और विधानसभा रिजर्वेशन दिया जाएं।अगर हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में भी रिजर्वेशन महिलाओं को मिला तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया।बहुत बड़ा काम मोदी ने महिलाओं के लिए किया।
