ठियोग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक स्वर्गीय राकेश वर्मा की पत्नी व निर्दलीय चुनाव लड़ने वालीं इंदु वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी कर ली है।पार्टी की तरफ से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल ने स्वागत किया।इंदु वर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की थी। हालांकि कांग्रेस ने भी इन्हें टिकट नहीं दिया था।इसके बाद इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।अब उन्होंने फिर से भाजपा में वापसी कर ली है।वहीं डाॅ.राजीव बिंदल ने संगठनात्मक जिला महासू के अध्यक्ष को इंदु वर्मा के समर्थकों को संगठन में स्थान देने के विकल्प तलाशने को कहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *