ठियोग विधानसभा क्षेत्र से इंदु वर्मा की भाजपा में वापसी के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल ने पार्टी कार्यालय चक्कर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार इस समय वैंटिलेटर पर चल रही है।इसका प्रमाण यह है कि 40 कांग्रेस व 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से चलने वाली सरकार आज 34 तक पहुंच गई है।राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार विधानसभा की तरह अब लोकसभा चुनाव में भी जनता को झूठी गारंटियों के नाम पर ठगने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए देने के लिए झूठे फार्म भरवाए थे,उस तरह की प्रक्रिया अब भी जारी है।उन्होंने कहा कि जब सरकार गिरने का डर नहीं है तो क्यों मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री और मंत्री सरकार के पांच वर्ष चलने का क्यों दावा कर रहे हैं?उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने संस्थान बंद करके,डाॅक्टरों का एनपीए बंद करके,कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर झूठे मुकद्दमे दर्ज करके और प्रदेश की जनता को झूठी गारंटियां देकर धोखा किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के 16 महीने भाजपा को कोसते हुए बीत गए हैं।पहले तीन माह सरकार खाली खजाने का रोना रोती रही और उसके तीन माह बाद सरकार प्रदेश की उस आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र लाई,जिसने अब तक 18 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले लिया है।डाॅ.राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के समय केंद्र सरकार ने 1,782 करोड़ रुपए दिए।इसके अलावा 21 हजार आवास दिए और 1000 करोड़ रुपए मनरेगा के तहत दिए।इसके अलावा फोरलेन व नेशनल हाइवे प्रोजैक्टों,बल्क ड्रग फार्मा पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे बड़े प्रोजैक्टों पर काम हो रहा है।बाबजूद इसके प्रदेश की कांग्रेस सरकार केन्द्र से कोई मदद न मिलने का रोना रोती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *