Himachal युवा काँग्रेस ने प्राकृतिक आपदा से गुजर रहे प्रदेश में रात दिन राहत और बचाव कार्यों में प्रयासरत राज्य सरकार के मुखिया ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है,पिछले 40 से अधिक दिनों से जिस तरह से मुख्यमंत्री खुद फ्रंट पर रहकर हर छोटी बड़ी हानि का खुद जायज़ा लेकर उस पर अधिकारियों के साथ मिल कर कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है,प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री देर रात अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत व बचाव कार्य पर समीक्षा करते हैं और अगले दिन आपदा ग्रसित स्थलों पर खुद जा कर लोगों के दुःख साँझा कर रहे हैं,उनका प्रदेश और प्रदेश वासियों के साथ दुःख की इस घड़ी में घर के मुखिया की तरह साथ देना एक अनूठी मिसाल है,इसके लिये हम मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं और उन्हें आश्वस्त करते हैं कि उनके पद चिन्हों पर चलते हुए युवा कांग्रेस सरकार के द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है।नेगी निगम भंडारी ने केंद्र की मोदी सरकार से इस प्राकृतिक त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है,उन्होंने कहा कि प्रदेश में 300 से ज्यादा लोगो की मौत हो चुकी है और दस हज़ार करोड़ से ज्यादा का नुक्सान हो चूका है,बहुत से लोग लापता है और हज़ारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है,ऐसी परिस्थिति में बिना किसी राजनितिक भेदभाव के केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *