
हिमाचल प्रदेश में मची तबाही और आपदा को लेकर छत्तीसगढ़ से मदद के हाथ बढ़े हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को ट्वीट कर 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा है कि-देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं और सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।हिमाचल प्रदेश इस समय भारी तबाही का सामना कर रहा है।बाढ़,बारिश और लैंड स्लाइड की वजह से कई लोगों की मौत और घर तबाह हो चुके हैं।इस बीच शुक्रवार को राज्य सरकार ने स्टेट डिजास्टर घोषित करने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल का आपदा राहत कोष में सहायता देने के लिए जताया आभार।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है।उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी।उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में दस हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है।राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है।उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।
