Shimla:भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह यारी निभाने में लगे हैं और उच्च पदों पर अपने मित्रों को नियुक्ति दी जा रही है,संवैधानिक रूप से हिमाचल प्रदेश में अपनी कुर्सी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने 6 मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त कर एक बहुत बड़ा आर्थिक बोझ प्रदेश की जनता पर डाल दिया,आठ माह में इतनी सलाहकारों की फौज खड़ी हुई है,तो अभी सरकार का काफी समय बाकी है,वास्तव में यह सरकार कुर्सी बचाने और यारी निभाने में मदहोश है,शिमला में आयोजित प्रैस कांफ्रेंस के दौरान त्रिलोक कपूर ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर खूब हमला बोला,उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव रहे राम सुभग सिंह को सेवा विस्तार देने पर सवाल उठाए हैं,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में अफसर पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला था,लेकिन अब उसी अफसर को सेवानिवृति के बाद प्रधान सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है,त्रिलोक कपूर ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता से पहले सीएम सुक्खू का विपक्ष में रहते हुए 11अगस्त को सदन में दिया गया बयान दिखाया,जिसमें सीएम ने तत्कालीन मुख्य सचिव पर सवाल उठाए थे,लेकिन अब दोबारा से उन्हें सेवा विस्तार देने पर सवाल खड़े हो रहे है.त्रिलोक कपूर ने पूछा कि क्या अब ये अफसर गंगा जल से धुल गए हैं,मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में अफसर पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला था,लेकिन अब उसी अफसर को सेवानिवृति के बाद प्रधान सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है,इससे सरकार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है,इस व्यक्ति को भाजपा सरकार के दौरान 14 जुलाई 2022 को मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *