मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला के होली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में राज्य युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में चंद्रमणि कुलेठी के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *