
Himachal Pradesh के मनाली में 8-9 जुलाई को हुई भारी बारिश और ब्यास नदी में बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस से अब तीन शव बरामद हुए हैं,हालांकि,बस को अब भी ब्यास नदी से नहीं निकाला जा सका है,सोमवार को मनाली प्रशासन और पुलिस ने चार घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बस से निकालने में सफलता पाई है,ये तीन शव एक ही परिवार के मां,बेटी और दादा के के हैं,शवों की शिनाख्त अब्दुल (62)उसकी बहू प्रवीण (32) और पोती (5) अलवीर के रूप में हुई है।हिमाचल प्रदेश में 8 से 11 जुलाई तक भारी बारिश हुई थी,इस दौरान मनाली से लेकर ब्यास नदी में बाढ़ आ गई और जमकर तबाही हुई,इस दौरान मनाली के आलू ग्राउंड के पास पंजाब रोडवेज की बस बाढ़ में बह गई थी,उस दौरान बस में कंडक्टर ड्राइवर सहित कुल 13 लोग सवार थे,बस चालक का शव पहले ही मंडी में बरामद कर लिया गया था,तीन शव अब मिले हैं और नौ लोग अभी भी लापता हैं।

