उत्सव में 13 स्थानीय देवी-देवताओं ने लिया भाग।

सुन्नी में दो दिवसीय जिला स्तरीय दशहरा उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया।इस उत्सव में 13 स्थानीय देवी-देवताओं ने भाग लिया।गत रात्रि दूसरी सांस्कृतिक संध्या के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष इंजीनियर हरि कृष्ण हिमराल ने शिरकत करते हुए सभी लोगों पर देवी-देवताओं के आशीर्वाद बने रहने की कामना की।इस अवसर पर सुन्नी क्षेत्र में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह,पूर्व मंत्री मैडम विद्या स्टोक्स और जे.बी.एल.खाची द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करते हुए वर्तमान में शिमला ग्रामीण के विधायक लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कुशल नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यो की सराहना की गई।

हिमराल ने उपस्थित सभी लोगों से इस निर्वाचन क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश में नंबर एक बनाने के प्रयास में भाग लेने की अपील की और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में जनहितैषी नीतियों व विकास गतिविधियों को शुरू करने के लिए वर्तमान कांग्रेस सरकार की भूमिका की प्रशंसा की।इससे पूर्व,दशहरा उत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेश नागटा ने विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में शिमला ग्रामीण के समग्र विकास की सराहना की तथा स्थानीय देवी देवताओं से हिमाचल की समृद्धि और हिमाचलवासियों पर कृपादृष्टि बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं विशेष अतिथि सत्यजीत नेगी ने सुन्नी की समृद्ध संस्कृति की सराहना की और कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन के लिए नगर पंचायत सुन्नी की अध्यक्ष सत्या वर्मा के नेतृत्व वाली मेला समिति की प्रशंसा की।मुख्य अतिथि हरि कृष्ण हिमराल और विशेष अतिथियों का स्वागत मेला समिति तथा सुन्नी के स्थानीय नेताओं द्वारा किया गया,जिसमें नगर पंचायत की अध्यक्ष सत्या वर्मा,एसडीएम राजेश वर्मा,तहसीलदार सुनील शर्मा,नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रशांत पंवार,दुष्यंत अत्रि,ओम प्रभा,मोनिका नेगी,हेमलता,अमित वर्मा,भीषम हिमराल,नारायण हिमराल,प्रवीण गुप्ता, मोहित गुप्ता,साहिल भारद्वाज,प्रतीक ठाकुर,उमा कश्यप, सतीश मेहता,आशा कंवर,हंस राज,राम सिंह जसवाल,मुकेश वर्मा,प्रदीप शर्मा,तेज राम शर्मा,पवन भंडारी,सत्य प्रकाश मेहता,कपिल गुप्ता,प्रेम रैना (प्रधान)हरदयाल शर्मा,विनोद शर्मा तथा एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *