Rampur Shimla:लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लूहरी परियोजना में यदि स्थानीय युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया या रोजगार नहीं दिया तो वे धरने पर बैठ जाएंगे।मंत्री ने चेताया कि यदि जरूरत पड़ी तो परियोजना का कार्य बंद करवाया जाएगा।कहा कि कांग्रेस की सरकार आम जनता की सरकार है।सरकार का दायित्व बनता है कि आम जनता की आवाज को सुना जाए।

मंत्री ने कहा कि उपमंडल के लूहरी में 120 मेगावाट का बड़ा प्रोजेक्ट बन रहा है।परियोजना में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय युवाओं और लोगों को रोजगार मिले,इसको लेकर जल्द परियोजना के निदेशक और अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।उन्होंने परियोजना प्रभावित पंचायतों के लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और उनके हक हुकूक दिलाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

कहा कि जब कोई परियोजना बनती है तो वह क्षेत्र के लोगों की उन्नति के लिए लगती है परियोजना प्रबंधन ने यदि यहां के युवाओं को नजरअंदाज किया तो इस परियोजना को बंद करवाने में पीछे नहीं हटेंगे।जन आंदोलन करना पड़े तो किया जाएगा।परियोजना प्रभावितों,युवाओं खासकर परियोजना निर्माण के लिए जमीन देने वाले परिवारों के हक में लड़ाई लड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद वह रामपुर विस क्षेत्र का विस्तृत दौरा करेंगे।विकास कार्यों में तेजी लाने के बारे में जल्द रिव्यू बैठक भी की जाएगी
